[ad_1]

नाहन, 12 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दोष लगाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजीव बिन्दल ने कहा कि लगातार केन्द्र सरकार प्रदेश सरकार को मदद कर रही है कोई भी योजना ऐसी नहीं हिमाचल प्रदेश के अंदर जो प्रदेश सरकार की अपनी धनराशि से चल रही हो ।
उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रति जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्यार है वह उसके नाते लगातार हिमाचल को मदद कर रहे है ।बिन्दल ने कहा कि आपदा के समय सबसे पहले बढ़कर भारतीय जनता पार्टी का नेशनल नेतृत्व आगे आया और उन्होंने लगभग 1783 करोड़ रूपया हिमाचल प्रदेश को त्रासदी के समय के ऊपर देने का काम किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]