[ad_1]

जींद, 11 जनवरी (हि.स.)। संघ प्रमुख मोहन भगवत 12 से 14 जनवरी तक गोपाल विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रवास करेंगे। प्रवास के दौरान कार्यकर्ता हिंदू संस्कृति को समृद्ध बनाने के लिए योजना बनाएंगे और मंथन होगा। कार्यक्रम में देशभर से कई वीवीआईपी लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधि कोई परेशानी न हो, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार को लेकर दो सेफ हाउस बनाए गए हैं। एक सेफ हाउस गोपाल स्कूल में ही बनाया गया है वहीं दूसरा सेफ हाउस नागरिक असपताल के आप्रेशन थिएटर में बनाया गया है। जहां हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बाकायदा गोपाल स्कूल में एक स्पेशल एंबुलेंस भी 24 घंटे मौजूद रहेगी। जिसमें स्पेशल चिकित्सक उपलब्ध होंगे।
स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता करने के लिए सीएमओ डा. गोपाल, डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने अस्पताल का दौरा किया। वहीं अस्पताल परिसर में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर भी जगह-जगह लगाया गया ताकि अगर कोई आपातकालीन स्थिति आती है तो मौके से लेकर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आरएसएस प्रमुख सहित अन्य वीवीआईपी को कोई परेशानी नहीं आए। अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी भी रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित कर दी गई है ताकि समय अनुसार समय अनुसार सभी चिकित्सक अपनी ड्यूटी निर्वहन करें। इसके अलावा पुलिस विभाग से व वीआईपी अमले से डीएसपी ने भी सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया था। जिन्होंने इमरजेंसी से लेकर ऑपरेशन थियेटर में बनाए गए सेफ हाउस की विजिट की।
डिप्टी एमएस डा. भोला ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भगवत 12 से 14 जनवरी तक जींद प्रवास को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो सेफ हाउस बना दिए गए हैं। जिसमें स्पेशल चिकित्सक हर समय तैनात रहेंगे। इसके अलावा अस्पताल में भी स्पेशल सेफ हाउस बनाया गया है। इन सेफ हाउस के लिए इंचार्ज भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस दौरान आमजन को उपचार को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव
[ad_2]