Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– सीएम राइस पटेल विद्यालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
ग्वालियर, 11 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार, 12 जनवरी को मनाई जाएगी। जन्म जयंती को लेकर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिन युवा दिवस के मौके पर 12 जनवरी को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों सहित अन्य संस्थाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार होगा। इस सूर्य नमस्कार महायज्ञ में जिले के एक लाख से अधिक विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शासकीय उमावि पटेल सीएम राइस राइस में आयोजित किया जाएगा। जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि सामूहिक सूर्य नमस्कार शुक्रवार को प्रात: 9 से 10:30 बजे तक होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। रेडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण और सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम संयोजक प्राचार्य जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यह कार्यक्रम स्वैच्छिक है जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चे भाग लेंगे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश
[ad_2]