Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,11 जनवरी (हि.स.) वसई विरार शहर महानगरपालिका प्रभाग ”जी” में कार्यरत तत्कालीन सहायक आयुक्त मोहन संखे के नेतृत्व में लाखों वर्ग फुट में अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। कई बिल्डर पुलिस स्टेशन में एमआरटीपी व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। उसके बाद वह अब प्रभाग ”एफ” में अनधिकृत निर्माणों को ध्वस्त कर व एफआईआर दर्ज कर रहे है। प्रभाग एफ में मोहन संखे अतिरिक्त कार्यभार (सहायक आयुक्त ) के पद पर कार्यरत है। संखे उपरोक्त प्रभाग की जिम्मेदारी लेते हुए दूसरे ही दिन अनधिकृत निर्माणों पर तोड़ फोड़ शुरू कर दिया था इस दौरान कार्रवाई का जमकर लोगों ने विरोध भी किया था,यहां तक पथराव व जेसीबी के कांच टूटे गए। लेकिन संखे की कार्रवाई उपरोक्त प्रभाग में नही रुकी और डंके की चोट पर कार्रवाई कर रहे है व स्थानीय पुलिस स्टेशन में मुकदमा भी दर्ज करवा रहे है। संखे की कार्रवाई से मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने खुशी जाहिर की है। वरिष्ठ अधिकारी की माने तो संखे प्रभाग ”जी” में थे तो उनके नेतृत्व में जमकर तोड़ फोड़ हुई है। 3 जून 2023 को मोहन संखे प्रभाग ”जी” मे सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए थे,उसके बाद उनका प्रभाग से 26 दिसंबर को बदली हो गयी।इस दरम्यान संखे के नेतृत्व में अतिक्रमण टीम ने जून 2023 में 89580 वर्ग फुट,जुलाई 206400 वर्ग फुट,अगस्त 32100,सितंबर 34500,अक्टूबर 61500 वर्ग फुट,नवंबर 74150 व दिसंबर 191150 वर्ग फुट में अनधिकृत निर्माण जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया है,यानी कुल मिलाकर 689380 वर्ग फुट में अनधिकृत निर्माण ध्वस्त हुआ है और स्थानीय पुलिस स्टेशन में कुल 13 मामला दर्ज करवाया है। वही प्रभाग ”एफ” में अतिरिक्त कार्यभार (सहायक आयुक्त ) के पद का चार्ज लेने के बाद उन्होंने 29 दिसंबर 2023 को 27 टपरी,92 पत्राशेड व 35 बोर्ड आदि पर निष्काषित की कार्रवाई की है।उसके बाद उन्होंने छोटी-बड़ी तोड़क कार्रवाई का अंजाम दे रहे है। 10 जनवरी 2024 बड़ी संख्या में अनधिकृत गाले तोड़ गए,11 जनवरी को 10 हजार वर्ग फुट से अधिक अनधिकृत निर्माण ध्वस्त कर जमीन में मिला दिया।एक बात तो साफ हो गयी है,विविसीएमसी आयुक्त अनिलकुमार पवार व अतिरिक्त आयुक्त रमेश मनाले के मार्गदर्शन में उपायुक्त किशोर गवस के नेतृत्व में अनधिकृत निर्माणों पर बुलडोजर जमकर चल रहा है।
हिदुस्थान समाचार/
[ad_2]