[ad_1]

प्रतापगढ़, 11 जनवरी (हि. स.)। जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
लालगंज कोतवाली के कटरा दुग्धा में कार की टक्कर से महिला की मौत के बाद बवाल मच गया। घटना से नाराज जाम लगाए परिजन संग ग्रामीणों को मनाने पहुंचे सीओ लालगंज राम सूरत सोनकर सहित पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। सीओ ने खुद बीच बचाव किया। पथराव के बाद भगदड़ मच गई। बाद में कई थाने से पुलिस फोर्स बुलाई गई तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई।
लालगंज के कटरा दुग्धा निवासी रामसमुझ की 65 वर्षीय पत्नी कृपाला को कार सावर ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर में वृद्धा की मौत से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया।दोपहर दो बजे से लगे जलेशरगंज-हीरागंज मार्ग पर लगे जाम को खोलवाने में फेल साबित हुए।
आवागमन बाधित रहने की वजह से भी लोग नाराज रहे। पुलिस के खिलाफ नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए जा रहे शव को रोक दिया। उप जिलाधिकारी लालधर सिंह यादव के समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/दिलीप
[ad_2]