Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं स्वयंसेवा अभियान कार्यक्रम
प्रयागराज, 10 जनवरी (हि.स.)। युवा भारत विकसित भारत 2047 एवं ‘सड़़क सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण’ जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर राष्ट्र का अपना प्राण तत्व होता है। भारत का प्राण तत्व है उसकी आध्यात्मिकता। यह वह छतरी है जो मानवता को सुरक्षित रखती है।
बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से एवं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं स्वयंसेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सिंह ने प्राचीन भारत में सिंधु सभ्यता से लेकर आधुनिक भारत में सड़क सुरक्षा पर प्रकाश डाला। सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
साइबर क्राइम आफिसर टीम द्वारा साइबर पर जानकारी जय प्रकाश सिंह ने दिया। उन्होंने साइबर अपराध के प्रकार, आर्मी के नाम फ्रॉड, सरकारी नौकरी में फ्रॉड, विभिन्न ऐप्स के इस्तेमाल करने व सावधानियां बरतने व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों पर उन्होंने ज्ञानवर्धक चर्चा की। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुतीकरण नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज की जिला युवा अधिकारी जागृति पाण्डेय ने किया।
अगली कड़ी में विकसित भारत पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग 90 प्रतिभागियों ने अप्लाई किया था, जिसमें 25 ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत पवन पाण्डेय ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत में ही हर साल लगभग 80 हजार लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं, जो पूरी दुनिया में होने वाली मृत्यु का लगभग 13 प्रतिशत है। उन्होंने सड़क सुरक्षा के विभिन्न बारीकियों एवं गतिविधियों के साथ योजनाओं व पहलुओं पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात आरटीओ रणवीर सिंह चौहान ने आरटीओ ऑफिस से सम्बंधित नियमों को बारीकियां से छात्रों को अवगत कराया। संचालन अमरेश दुबे व धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण सिंह, डॉ. रेफाक अहमद, डॉ. शैलेश यादव, डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. गायत्री सिंह का सहयोग रहा। डॉ. मनोज कुमार दूबे ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता के भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम
[ad_2]